Breaking News

कोरोना के खिलाफ संघर्ष में देशवासियों के साथ पीएम मोदी ने भी जलाए दीये

राज प्रताप सिंह, नई दिल्ली, लखनऊ ब्यूरो।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर जहां एक तरफ पूरा देश रविवार की रात 9 बजे दीये जलाकर इस बात का इजहार किया पूरा देश एकजुटता के साथ खड़ा है और यह नजारा दिवाली से कम नहीं लग रहा था, तो वहीं खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इस मौके पर दीये जला देश के लोगों के साथ इस दीप प्रज्वलन में हिस्सा लिया।पीएम मोदी ने दीये जलाने के बाद कुछ तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट कर लिखा- शुभं करोति कल्याणमारोग्यं धनसंपदा । शत्रुबुद्धिविनाशाय दीपज्योतिर्नमोऽस्तुते ॥

इस मौके पर न सिर्फ आम लोग बल्कि राजनीतिक हस्तियों से लेकर सभी धर्म के लोग पीएम मोदी की अपील पर घर में दीये या फिर मोबाइल की फ्लाइश लाइट जलाकर यह जाहिर कर रहे थे कि वह देश के साथ खड़े हैं। लोगों में एक ऐसा उत्साह नजर आ रहा था कि कहीं पर लोग शंख फूंक रहे थे तो कहीं एक साथ दीये लेकर 9 मिनट तक खड़े रहे। पीएम मोदी की अपील पर कोरोना को अंधकार को भगाने के लिए हर धर्म और मजहब के लोग इसमें बढ़चढ़ कर शरीक हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार को पूरे देश ने रात नौ बजे नौ मिनट के लिए दीया जलाया। इसमें आम लोगों से खास तक सभी की सहभागिता दिखी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनत पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगा आदित्यनाथ ने भी अपने-अपने घर के लाइट बंद कर दरवाजे पर दीये जलाए।

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘आशा और विश्वास की एक किरण बड़े से बड़े अंधकार को दूर कर सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर आज रात 9 बजे, नई दिल्ली के अपने आवास की लाइट बंद कर दीये जलाए। कोविड -19 के विरुद्ध इस लड़ाई में पूरा देश मोदी जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।’

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में एकजुटता दिखाने की पीएम मोदी की अपील पर रविवार रात 9 बजे देश में दिवाली सा नजारा दिखा। राष्ट्रपति से लेकर आम आदमी तक सभी ने दीया, मोमबत्ती जलाकर बताया कि कोरोना के खिलाफ जंग में कोई अकेला नहीं है। पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन ने भी दीया जलाया। इस दौरान उनके घर की लाइटें बंद रहीं। हीराबेन एक थाली में मिट्टी का दीया लेकर दरवाजे के बाहर कुर्सी पर बैठी नजर आईं। वह अपने छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ गुजरात में रहती हैं

Check Also

‘राहुल गांधी न्याय योद्धा हैं’, अलका लांबा का बयान; NEET पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री को घेरा

राहुल गांधी से मिलने पहुंचे देशभर के कार्यकर्ता, अलका लांबा ने बताया “न्याय योद्धा”; NEET …

स्लोवाकिया के राष्ट्रपति को मिला भारत की विरासत का खास उपहार

नई दिल्ली। भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय कारीगरों की अद्वितीय कला …

यमुना बाजार में उजड़ने का डर: 310 परिवारों के सामने घर बचाने की जंग

दिल्ली के यमुना बाजार इलाके में इन दिनों बेचैनी और अनिश्चितता का माहौल है। प्रशासन …