लखनऊ (राज प्रताप सिंह) : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह यूपी के राज्यपाल रामनाईक, उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्या समेत देश और प्रदेश के मंत्रियों ने बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने जन्मदिन की बधाई देते हुए बतौर मुख्यमंत्री उनके काम की प्रशंसा की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि उत्तर प्रदेश के गतिशील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। मोदी ने लिखा कि योगी जी ने उत्तर प्रदेश को बदलने का सराहनीय कार्य किया है खासकर कृषि, उद्योग व कानून-व्यवस्था को बेहतर करने में। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। इस जवाब में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका आभार व्यक्त किया है।
देश के गृह मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन पर बधाई संदेश भेजा है। अमित शाह ने लिखा है कि उत्तर प्रदेश को सुशासन और विकास के पथ पर अग्रसर करने वाले प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं आशा करता हूं कि आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश प्रगति के नित नये मापदंड स्थापित करेगा। आपकी दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी योगी आदित्यनाथ को बधाई दी। राजनाथ सिंह ने ट्विटर पर बधाई संदेश में कहा कि मुख्यमंत्री योगी को जन्मदिवस की ढेरों शुभकामनाएं। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास एवं सुशासन के पथ पर तेजी से अग्रसर है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की प्रभु से कामना करता हूं।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
राज्यपाल रामनाईक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पहुंचकर उन्हें बधाई दी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा और मुख्यमंत्री के मुख्य सूचना सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को फूलों का गुलदस्ता भेंटकर जन्मदिन की बधाई दी। वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री योगी जी को बधाई दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए 5 कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर प्रदेश के मंत्री सुरेश खन्ना, भूपेंद्र चौधरी, स्वतंत्र देव सिंह, सुरेश राणा, बल्देव सिंह औलख, सूर्य प्रताप सिंह शाही, समेत सभी मंत्री, विधायक, सांसद, अधिकारी और पार्टी के पदाधिकारी पहुंचे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पौधारोपण भी किया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !