राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार ने कहा कि भारत में धर्म का अपना अलग स्थान और महत्व है। डा. राममनोहर लोहिया कहते थे कि राजनीति अल्पकालीन धर्म है इसका काम बुराई से लड़ना है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी उन बुराइयों के खिलाफ लड़ रहे हैं जिनसे आज समाज में नफरत बढ़ रही है। भाजपा द्वारा राजनीति से शुचिता और नैतिक मूल्यों को कमजोर किये जाने की साज़िश हो रही है। सत्ता जनसेवा का माध्यम होती है। आज यह स्वार्थसाधन और उसके लिए दुरुपयोग के काम आती हैं। राजनीति में अहंकार और असहिष्णुता का स्थान नहीं होता है। मानव की मूलभूत आवश्यकता विकास है। उसके लिए बुनियादी ढांचा बनाने और बढ़ाने का काम समाजवादी सरकार ने किया था। आज समाज में सौहार्द कम हो रहा है। विकास अवरुद्ध है। जो भाजपा दल सत्ता में है, वह बिना कोई काम किए समाजवादी सरकार के कामों को अपना बताते नहीं थकते, यह अनैतिक है।

अखिलेश मंगलवार को अंसल एपीआई लखनऊ के क्षेत्र में गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। असमय बारिश और ओलावृष्टि से क्षति के बारे में जानकारी ली। नौजवानों से उनकी गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने महमूदपुर गांव स्थित हनुमत शक्तिपीठ में दर्शन-पूजन किया। भंडारा और कन्या पूजन भी किया। शक्तिपीठ के महंत मंजुल दास महाराज ने शक्तिपीठ के महत्व से परिचय कराया। अंसल ग्राउंड पर आज अर्जुनगंज और तेलीबाग की क्रिकेट टीमों में हो रहे मैच इनके कैप्टन क्रमशः शिवा व उदय के आग्रह पर अखिलेश ने क्रिकेट में हाथ आजमाए।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !