Breaking News

कोटा में बच्चों की मौत पर सियासत: मायावती ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बर्खास्त करने की मांग की

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।राजस्थान के कोटा के एक अस्पताल में करीब 104 बच्चों की मौत पर सियासी बयानबाजी भी जारी है। कोटा में बच्चों की मौत पर गलहोत सरकार को निशाने पर लेने वाली बसपा प्रमुख मायावती ने मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने राजस्थान के कोटा के जेके लोन अस्पताल में बच्चों की मौत के लिए राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जिम्मेदार ठहराते हुये उन्हें पद से हटाये जाने की मांग की है।

मायावती ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि राजस्थान में 100 माताओं की कोख उजड़ने के मामले में कांग्रेस को केवल अपनी नाराजगी जताना ही काफी नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को चाहिए कि वह वहां के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को तुरंत हटा कर वहां अपने किसी सही व्यक्ति को सत्ता में बैठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह राज्य के लिए बेहतर होगा नहीं तो और भी माओं की कोख उजड़ सकती है। 

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी मायावती ने राजस्थान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत का कोटा मामले में अपनी कमियों को छिपाने के लिए गैर-जिम्मेदराना एवं असंवेदनशील रवैया अपनाना तथा अब राजनैतिक बयानबाजी करना, अति शर्मनाक और निन्दनीय है।

गौरतलब है कि कोटा के जेके लोन अस्पताल में दिसंबर महीने में कुल 100 बच्चों की मौत हो गई। वहीं नए साल में चार बच्चों की मौत से यह आंकड़ा 104 हो गया है। हालांकि, केंद्र सरकार ने गहलोत सरकार की मदद का भरोसा जताया है और विशेषज्ञों की एक टीम को कोटा भेजा है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …