Breaking News

बिहार में 3 आईएएस अफसरों को प्रमोशन, अधिसूचना जारी

डेस्क : बिहार के तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रोन्नति मिली है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अपनी अधिसूचना जारी कर दी है. जिन तीन आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है, उनमें पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा, कैबिनेट के प्रधान सचिव डॉ दीपक प्रसाद और भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त वंदना किनी शामिल हैं.

अमृत लाल मीणा को अपर मुख्य सचिव में प्रोन्नति दी गई है. वहीं डॉ दीपक प्रसाद को भी अपर मुख्य सचिव में प्रमोशन दिया गया है.दोनों अधिकारियों का पद को उत्क्रमित कर दिया गया है.

वहीं भागलपुर की आयुक्त वंदना किनी को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति दी गई है.इस प्रोन्नति की वजह से उनकी वर्तमान पदस्थापना पर कोई असर नहीं पड़ेगा.अभी वो जहाँ हैं वहीं बने रहेगें.

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …