Breaking News

तेज गाने बजाने का विरोध बना विवाद, महिला से मारपीट

मेरठ। शहर के देहली गेट थाना क्षेत्र में तेज आवाज में गाने बजाने का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ गया। नगर निगम कंपाउंड निवासी मीनाक्षी चौधरी के साथ कॉलोनी के ही कुछ युवकों ने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि मारपीट भी की। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मीनाक्षी चौधरी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके पति नगर निगम में चालक के पद पर कार्यरत हैं। 25 जनवरी की शाम वह अपने घर के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान कॉलोनी निवासी रिजवान, रिहान और मुन्नू पुत्र जुल्फिकार एक कार में सवार होकर वहां पहुंचे। आरोप है कि तीनों युवक कार में अत्यधिक तेज आवाज में गाने बजा रहे थे, जिससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी।

मीनाक्षी ने जब इसका विरोध किया और आवाज कम करने को कहा, तो आरोपियों ने आपा खो दिया। उन्होंने महिला के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मीनाक्षी के साथ मारपीट की, जिससे वह डर गईं और बाद में थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस का कहना है कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है।

 

किराया विवाद में सड़क पर हुआ हंगामा, जान से मारने की धमकी
मेरठ। मकान खाली कराने और किराया न देने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। कोटला सब्जी मंडी निवासी साजिद ने देहली गेट थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि बागपत गेट क्षेत्र में उनका एक मकान है, जिसे उन्होंने नौशाद नामक व्यक्ति को किराए पर दे रखा है।
साजिद के अनुसार, नौशाद काफी समय से मकान का किराया नहीं दे रहा था। कई बार कहने के बावजूद उसने न तो किराया दिया और न ही मकान खाली किया। इसी को लेकर दोनों पक्षों में तनाव चल रहा था।
घटना उस समय हुई जब साजिद किसी काम से जा रहे थे। नाले वाली रोड पर उन्हें नौशाद, उसकी पत्नी, दो बेटे और अन्य परिजन मिल गए। आरोप है कि सभी ने मिलकर साजिद के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब साजिद ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित साजिद ने तुरंत देहली गेट थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

चालक को आई झपकी, गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस; 20 यात्री घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 20 यात्री घायल, 5 की हालत …