Breaking News

कोरोना के चलते सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित: मुख्यमंत्री

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते सार्वजनिक कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है। स्थितियां सामान्य होने के बाद अप्रैल से इसे शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी सावधानियां बरतने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

लोकभवन में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के साथ अन्य आने वालों का हाथ सैनिटाइज कराने के साथ थर्मल स्क्रीनिंग की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता, उपाय व बचाव के दृष्टिगत युद्ध स्तर पर कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसके कारण सभी सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।

स्थगित कार्यक्रमों को अप्रैल के प्रथम सप्ताह में लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के दुष्प्रभाव को देखते हुए दिहाड़ी मजदूरों और रोज कामने-खाने वाले लोगों के भरण पोषण की व्यवस्था सरकार करेगी। मुख्यमंत्री इस मौके पर ‘सुशासन के 3 वर्ष’ नाम की पुस्तक का विमोचन भी किया।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …