दरभंगा (विजय सिन्हा) : 8 बिहार बटालियन के कार्यालय से एनसीसी छात्र-छात्राओं की रैली निकाली गई। बच्चे पल्स पोलियो अभियान के समर्थन में नारे लगा रहे थे।

सनद रहे कि आगामी 18 नवम्बर से पल्स पोलियो कार्यक्रम एक बार फिर प्रांरभ होने वाला है। रैली को संबोधित करते हुए दरभंगा सिविल सर्जन ने कहा कि 13 जनवरी 2011 के बाद हमारे देश में पोलियो का कोई नया केस नहीं आया है। पंरतु पड़ोसी देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान में इस वर्ष पोलियो के नये केस पाये गये हैं। उन्होंने कहा कि जन्म से पांच वर्ष तक सभी बच्चों को सुनिश्चि पोलियो खुराक चक्र में पिलाने का प्रयास करें। इस मौके पर एनसीसी लेफ्टिनेंट सुवेदार सिंह, डीआईओ डॉ. ए.के. मिश्रा, डॉ. बसव राज, शशिकांत सिंह, डॉ. अभिषेक सर्राफ, डॉ. रजत आदि उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !