Breaking News

पुलवामा अटैक :: शहीद जवानों को “मिथिलायतन” ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

डेस्क : पुलवामा में शहीद हुए जवानों को मिथिलायतन मैथिल समाज रायपुर द्वारा कल भारत माता चौक गुढ़ियारी में भारत माता के मूर्ति के सामने शहीदों के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तथा इस कायराना हरकत के विरोध में कैंडल मार्च निकालते हुए भारत माता की जय, वीर जवान अमर रहे के नारे लगाए गए व दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों के आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किया गया। 

मिथिलायतन रायपुर के वरिष्ठ संरक्षक शंकर झा ने कहा कि इस जघन्य हत्या से पूरे देश आक्रोशित है, हमारा देश एक शान्तिप्रय देश है ,लेकिन दुश्मन हमारी सरलता को हमारी कमजोरी न समझे । मैथिल समाज शहीदों के परिवार के साथ है तथा भारत सरकार से यह अपील करता है कि दुश्मनों द्वारा किये गए इस कृत्य का मुंह तोड़ जवाब जल्द से जल्द दिया जाए। समाज के उपाध्यक्ष रमाकांत झा ने कहा की पाकिस्तान शुरू से आतंकवाद व आतंकवादियो के पनाहगार रहा है इसलिए उसे अब करा से करा जवाब मिलना चाहिए इस दुख की घड़ी में समाज शहीदों के प्रति संवेदना व्यक्त करता है । इस दौरान पाकिस्तान विरोधी नारे भी लगाए गए।

उक्त अवसर पर समाज के अध्यक्ष कार्तिकेश झा, पूर्व अध्यक्ष पी एन मिश्रा, दुखमोचन झा, आदित्य झा, राधशारण झा, मनीष झा, श्याम झा, प्रकाश झा, राम झा, ओमोप्रकाश झा,सुरेन्द्र झा भगीरथ चौधरी, भोगेन्द्र झा, ब्रह्ममेंद्र झा, सुमन झा,प्रदीप झा मायानंद झा ,संजय झा, व अनेक बुजुर्ग व युवा शामिल हुवे ल

Check Also

मिथिला में कुटीर उद्योग :: आर्थिक समावेशी विकास का व्यावहारिक मॉडल – शंकर झा

देश के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से। मिथिला, जो अपनी सांस्कृतिक संपन्नता और …

डीजीपी छत्तीसगढ़ ने वित्त नियंत्रक शंकर झा को सराहा, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ वित्त नियंत्रक शंकर झा को …

मिथिला के कुटीर उद्योग – महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समावेश का सशक्त मॉडल

मिथिला के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : पारंपरिक कला से वैश्विक पहचान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *