डेस्क : भारतीय रेल ने अपना नया टाइम टेबल लॉन्च कर दिया है. इसमें रेलवे ने अपनी क़रीब 7 हज़ार यात्री गाड़ियों का समय बदल दिया है. दरअसल रेलवे ने ट्रेनों की स्पीड को 5 मिनट से लेकर 3.25 घंटे तक बढ़ा दिया है जिसकी वजह से ये टाइम टेबल बदला गया है. इसके चलते रेलवे की 16 ज़ोन की ट्रेनों का समय बदल दिया गया है. इसमें उत्तर रेलवे की भी 167 ट्रेनों का समय बदल दिया गया है.

आपको बता दें कि हर साल भारतीय रेल समय सारणी में एक जुलाई से बदलाव करता है. टाइम टेबल के साथ-साथ कुछ गाड़ियों के नाम भी बदले गए हैं. वहीं 1 जुलाई से कुछ नई ट्रेनों का परिचालन भी शुरू हो रहा है.
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
देश की राजधानी दिल्ली से जाने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनों का भी समय बदला है. इसकी सूची कुछ इस तरह है.
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
ट्रेन बदला हुआ प्रस्थान समय
काठगोदाम शताब्दी- सुबह 6.20 बजे
लुधियाना शताब्दी- सुबह 7.05 बजे
मोगा शताब्दी- सुबह 7.05 बजे
पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन
ट्रेन बदला हुआ प्रस्थान समय
समझौता एक्सप्रेस रात 11.50 बजे
टनकपुर एक्सप्रेस सुबह 6.10 बजे
कैफियत एक्सप्रेस शाम 7.10 बजे
जींद पैसेंजर दोपहर 12 बजे
रेवाड़ी डीएमयू दोपहर 1.45 बजे
शामली पैसेंजर शाम 6.35 बजे
मंडोर एक्सप्रेस रात 9.20 बजे
सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन
ट्रेन बदला हुआ प्रस्थान समय
बांद्रा सुपरफास्ट एक्सप्रेस शाम 4.15 बजे
अजमेर शताब्दी शाम 4.15 बजे
उदयपुर हमसफर शाम 4.15 बजे
जोधपुर सुपरफास्ट रात 9.20 बजे
बीकानेर सुपरफास्ट रात 11.15 बजे
निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन
ट्रेन बदला हुआ प्रस्थान समय
श्रीधाम एक्सप्रेस दोपहर 2.15 बजे
ये हैं नई ट्रेनें
पहली जुलाई से मालदा टाउन- सूरत एक्सप्रेस, रांची- कामाख्या एक्सप्रेस, रांची- जयनगर एक्सप्रेस, रांची- दुमका एक्सप्रेस, पटना- हटिया पाटलिपुत्रा एक्सप्रेस, रांची- न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस समेत कई नई ट्रेन शुरू की जा रही है

धनबाद से गुजरने वाली 16 ट्रेनों का समय बदला
रेलवे की नई समय सारिणी के अनुसार धनबाद से चलने और होकर गुजरने वाली 16 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है. इसकी विस्तृत जानकारी के लिए आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !