Breaking News

यूपी में कोरोना वायरस के खतरे के बीच राहत भरी खबर, कोविड-19 के केस हो रहे कम

राज प्रताप सिंह (लखनऊ ब्यूरो) :: कोरोना के खतरे के बीच राहत देने वाली एक खबर यह है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमितों के एक्टिव केस  प्रतिदिन कम हो रहे हैं। इलाज से ठीक होने वाले लोगों का राष्ट्रीय औसत 29.35 फीसदी है तो यूपी में 40.09 फीसदी है।

 
यह जानकारी प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह व सूचना अवनीश अवस्थी और प्रमुख सचिव चिकित्सा व स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में दी। श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में 4 मई को कोरोना के 1939 एक्टिव केस थे। 5 मई को 1862 रह गए। 6 मई को 1837 केस रह गए और शुक्रवार को 1821 एक्टिव केस हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ठीक होने वाले मरीज़ों की संख्या काफी तेज़ी से बढ़ रही है।  उन्होंने बताया कि गुरुवार को प्रदेश में 373 पूल टेस्टिंग हुईं। जिनमें से 18 पॉजिटिव पाए गए और 355 नेगेटिव। पॉजिटिव पाए गए पूलों के नमूनों को अलग-अलग करके उनकी जांच की जा रही है। प्रमुख सचिव ने बताया कि 60143 सर्विलांस टीमों ने 50 लाख से ज्यादा घरों के करीब 2.5 करोड़ लोगों की जांच की है। इस समय प्रदेश में 1885 मरीज़ आइसोलेशन बेड पर हैं और 9575 लोग क्वारंटीन बेड पर हैं।
प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव मरीजों के 74 नए मामले पाए गए हैं। इनमें अमेठी के दो लोग भी हैं। अब तक कुल 3145 मरीज़ कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। 1261 मरीज़ डिस्चार्ज होकर घर वापस जा चुके हैं। 63 कोरोना मरीज़ों की मृत्यु हो चुकी है। इस तरह प्रदेश में अब 1821 पॉजिटिव केस हैं। कुल 68 ज़िले कोरोना से प्रभावित हैं। उनमें से 9 ज़िलों से कोई भी एक्टिव केस नहीं आ रहा है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …