Breaking News

प्रशांत किशोर पर RJD का पलटवार, PK को बताया ‘बरसाती मेंढक’

डेस्क। तेजस्वी यादव को खुला चैलेंज देने वाले जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को RJD ने जवाब दे दिया है। RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा- कुछ लोग राजनीति में शोर मचाकर सुर्खियों में रहना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी को बिहार की जनता का आशीर्वाद प्राप्त है। प्रशांत जनता के बीच जाएंगे तो पता चल जाएगा कि तेजस्वी की क्या खासियत है। इस तरह के कितने लोग आते हैं, बरसाती मेंढक की तरह टर्र-टर्र करके चले जाते हैं।

 

गौरतलब है कि भोजपुर के आरा में जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव को खुली चुनौती देते हुए कहा कि तेजस्वी 5 मिनट भी समाजवाद पर बोल नहीं सकते। यदि वह 10 दिन ट्यूशन कर लें फिर भी कैमरे पर नहीं बता सकते कि समाजवाद क्या है? बिहार का यह दुर्भाग्य है की पिछले 30 वर्षो से उनको नेता बनाए रखा है जिनको न तो भाषा का ज्ञान है और न ही विषय की कोई समझ है।।

Check Also

प्रशांत किशोर आज करेंगे JSP उम्मीदवारों का ऐलान

डेस्क। बिहार की 4 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होने हैं। प्रशांत किशोर …

अभी-अभी :: 29 BAS अफसरों का तबादला, गोपालगंज के डीएम भी बदले

    डेस्क। बिहार में एक IAS और 29 BAS अफसरों का तबादला कर दिया …

बिहार पुलिस कर्मियों के लिए बड़ी खबर, होगी कार्रवाई

डेस्क। बिहार पुलिस जवानों के लिए बड़ी खबर आ रही है। अगर कोई पुलिसकर्मी ड्यूटी …

Trending Videos