
सूरज अवस्थी (लखनऊ) :: राजधानी मे बेखौफ बदमाशों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। बीते दिनों कई घटनाओं के मामलों में पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच भी नहीं पाई थी कि निगोहा थाना क्षेत्र के शेरपुर लवल गांव निवासी एक युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। युवक का शव घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर तालाब के पास खून से लथपथ मिला l वही सुबह जब खेतों में काम करने वाले किसान खेतों में काम के लिए निकले तो सामने नजर पड़ते ही मानो उनके पैर के नीचे से जमीन खिसक गई हो ग्रामीणों ने शव को देख कर शोर मचाना शुरू कर दिया कुछ ही मिनटों में वहां पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया l गांव में शोरगुल होता देख व जानकारी होने पर परिवारी जन भी मौके पर पहुंचे जिसकी पहचान यतीश के रूप में किया ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस से मिली सूचना पर एसपी क्राइम व क्राइम ब्रांच की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची l मृतक के बड़े भाई मनीष तिवारी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है I
- श्रीवास्तव एंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
निगोहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत शेरपुर लवल गांव में यतीश तिवारी (24 वर्षीय) का शव खून से लथपथ घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर मिलने से हड़कंप मच गया मृतक यतीश के एक बहन है जो शादीशुदा है और भाई मनीष हैं व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहते हैं।
पिता शिवप्रसाद के मुताबिक रविवार को लगभग रात 10:00 बजे परिवारी जन के साथ खाना खाकर घर से बाहर निकला था लेकिन वह पूरी रात घर नहीं लौटा। घर न लौटने पर परिवार वालों को चिंता हुई और वे यतीश की तलाश में जुट गए परिवार वाले तलाश कर ही रहे थे कि सोमवार की सुबह खेतों में काम करने वाले ग्रामीण जब तड़के सुबह काम के लिए निकले तो ग्रामीणों ने गांव के बाहर शव देख इसकी सूचना घर वालों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान अपने बेटे यतीश तिवारी के रूप में की। थानाध्यक्ष जगदीश पांडेय ने बताया की इस मामले की गहन पड़ताल की जा रही है। थानाध्यक्ष निगोहा जगदीश पांडेय का कहना है कि जांच पड़ताल के दौरान प्रथम दृष्टया हत्या की वजह प्रेम प्रसंग लग रहा है। और बताया कि प्रेम प्रसंग के अलावा कई दिशाओं में मामले की छानबीन कर कातिलो का पता लगाया जा रहा है। बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा l
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्सलिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !