Breaking News

समीर हत्याकांड का पर्दाफाश: वाराणसी पुलिस ने तीन शूटर दबोचे, पूछताछ में अपराध स्वीकार

Varanasi Crime News: वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में हुए चर्चित समीर सिंह हत्याकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने पूछताछ के दौरान अपना अपराध कबूल कर लिया है।

25 दिसंबर 2025 को दयालपुर गांव के पास हुई गोलीबारी की घटना में समीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि रामू यादव गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद बड़ागांव थाने में मामला दर्ज किया गया था।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस आयुक्त के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, 100 से अधिक लोगों से पूछताछ की और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस का सहारा लिया। अंततः एक निजी कैमरे में रिकॉर्ड हुई ऑडियो क्लिप से अहम सुराग मिला।

जांच में सामने आया कि शराब के नशे में हुए विवाद के बाद पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने फायरिंग कर दी थी, जिसमें समीर सिंह की जान चली गई।

शुक्रवार को पुलिस ने करन प्रजापति, प्रेमशंकर पटेल और शुभम मौर्य उर्फ लालू मौर्य को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीनों ने घटना में अपनी भूमिका स्वीकार की है। पुलिस अब संदीप यादव, दीपक यादव उर्फ कन्हैया, मनीष यादव, पवन कुमार पाल और आकाश पाल की तलाश में दबिश दे रही है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार और फरार आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुलिस उपायुक्त गोमती जोन की ओर से 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

चालक को आई झपकी, गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस; 20 यात्री घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 20 यात्री घायल, 5 की हालत …