Breaking News

बाल मजदूरी करवाने वाला आरोपी अनिल गिरफ्तार, 4 माह बाद जीआरपी को मिली सफलता

हरियाणा जीआरपी ने चार महीने की कड़ी मेहनत के बाद बाल मजदूरी करवाने वाले आरोपी अनिल को उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था और फिलहाल एक डेयरी में काम कर रहा था।

मामला अगस्त माह में सामने आया था, जब बहादुरगढ़ में काम कर रहे एक नाबालिग का हाथ चारा काटने की मशीन में कट गया था। बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए पुलिस ने बाल मजदूरी अधिनियम सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था।

तकनीकी निगरानी और जमीनी इनपुट के आधार पर आरोपी की पहचान पुख्ता की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जिला जेल झज्जर भेज दिया गया है। इस मामले को सुलझाने वाली जीआरपी टीम को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

Check Also

स्लोवाकिया के राष्ट्रपति को मिला भारत की विरासत का खास उपहार

नई दिल्ली। भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय कारीगरों की अद्वितीय कला …

अंबाला में पशुधन को सुरक्षित रखने के लिए मेगा टीकाकरण अभियान की शुरुआत, हजारों पशुओं को मिलेगा लाभ

अंबाला जिले में पशुपालन को मजबूत बनाने और पशुओं को खतरनाक बीमारियों से बचाने के …

रफ्तार की मार: अंबाला सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटे की बची जान, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हरियाणा के अंबाला शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को …