
राज प्रताप सिंह (लखनऊ ब्यूरो) :: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की आलोचना और उनके संन्यास की उठती मांग के बीच पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान ने कहा कि इस चैंपियन क्रिकेटर पर दबाव डालने के बजाए क्रिकेट में उनके योगदान का सम्मान करते हुए उन्हें खुद फैसला लेने दिया जाए।विज्ञापनउत्तर प्रदेश के खेल मंत्री चौहान ने कहा, ‘विश्व कप में अपेक्षानुरूप प्रदर्शन न कर पाने की वजह से धोनी की आलोचना करने वालों को यह नहीं भूलना चाहिए कि भारतीय क्रिकेट में धोनी का बेमिसाल योगदान रहा है। इसे अल्फाज में बयान करना मुश्किल है।
- श्रीवास्तव एंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
यह सही है कि विश्व कप में धोनी का प्रदर्शन अपेक्षानुरूप नहीं रहा, मगर उन पर संन्यास लेने का दबाव डालने के बजाए यह निर्णय उन्हीं पर छोड़ देना चाहिए।’ इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा, ‘धोनी ने भारत को क्रिकेट के सभी प्रारूप में चैंपियन बनाया है। उनके ऐतिहासिक योगदान को भारतीय क्रिकेट इतिहास में सुनहरे अल्फाज में लिखा जाएगा।’धोनी को पांचवे नंबर पर उतारना चाहिए था’इस सवाल पर कि क्या भारतीय टीम के पास इस वक्त धोनी का कोई विकल्प है? चौहान ने कहा ‘इतनी आसानी से दूसरा महेंद्र सिंह धोनी नहीं मिलेगा। उनके नजदीक पहुंचने के लिए दूसरे विकेट कीपर बल्लेबाजों को बहुत मेहनत करनी होगी।’
विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में धोनी को 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजने के निर्णय को बड़ी चूक करार देते हुए पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि उस वक्त जैसे हालात थे, उनमें धोनी को पांचवें नंबर पर उतारना चाहिए था।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !