
राज प्रताप सिंह (बीकेटी/लखनऊ) :: राााधानी से सटे बख्शी का तालाब तहसील क्षेत्र के कठवारा मां चंद्रिका देवी धाम मैं स्थित विद्युत उपकेंद्र 33/11 मे लगे 220 केबी के दो ट्रांसफार्मरों में से एक ट्रांसफार्मर 24 घंटे से ज्यादा समय से खराब पड़ा है। जिससे मूलभूत सुविधाओं से लोगों को दो चार होना पड़ रहा है।पानी जैसी अत्यावश्यक सेवा के बाधित होने से बूंद-बूंद पानी को लोग तरस रहे हैं वही बारिश में लाइट न होने से कीड़े मकोड़ों सांपों बिच्छू आदि का डर भी बना हुआ है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
कठवारा गांव की आधे से ज्यादा जनसंख्या ट्रांसफार्मर के खराब होने से प्रभावित हो रही है वहीं बच्चों की पढ़ाई में भी बाधा उत्पन्न हो रही है वहीं विद्युत विभाग को कई बार संभ्रांत लोगों के द्वारा सूचित भी किया जा चुका है। लेकिन 24 घण्टे के बाद भी समस्या का अभी तक निदान ना होना कहीं ना कहीं सिस्टम की गड़बड़ी की तरफ संकेत कर रहा है । अब देखना है विद्युत विभाग लोगों की मूलभूत सुविधाओं की तरफ कितना चिंतित हैlसमाचार लिखे जाने तक विद्युत आपूर्ती नही हो पाई थी।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !