Breaking News

आतंकी हाफिज सईद लाहौर से गिरफ्तार, सीटीडी पंजाब की बड़ी कार्रवाई

डेस्क : पुलवामा, उरी और मुंबई हमले समेत भारत में कई हमलों के मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद पर बड़ी खबर सामने आ रही है. जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद को पाकिस्तान में गिरफ्तार किया गया है. टेरर फंडिंग के मामले में पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने उसे लाहौर से गिरफ्तार किया. फिलहाल उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

हाफिज सईद (फाइल फोटो)

सीटीडी ने हाफिज़ सईद समेत जमात-उद-दावा के 13 नेताओं के खिलाफ 23 मामले दर्ज किए थे.

सूत्रों से खबर मिली थी कि मामले दर्ज होने के बाद इनकी गिरफ्तारी तेज हो गई थी. पंजाब की काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट ने हाफिज सईद को लाहौर से गिरफ्तार किया. वह लाहौर से गुजरांवाला जा रहा था. गिरफ्तारी के बाद हाफिज सईद को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

Check Also

मिथिला में कुटीर उद्योग :: आर्थिक समावेशी विकास का व्यावहारिक मॉडल – शंकर झा

देश के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से। मिथिला, जो अपनी सांस्कृतिक संपन्नता और …

डीजीपी छत्तीसगढ़ ने वित्त नियंत्रक शंकर झा को सराहा, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ वित्त नियंत्रक शंकर झा को …

मिथिला के कुटीर उद्योग – महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समावेश का सशक्त मॉडल

मिथिला के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : पारंपरिक कला से वैश्विक पहचान …