Breaking News

पराग डेयरी से भुगतान न मिलने के कारण सचिवों ने की कार्यवाही की मांग

चकरनगर,इटावा (S.S.B CHOUHAN) : दुग्ध समिति पराग संस्थान बकेवर के द्वारा सचिवों को समय से भुगतान न देने के कारण सचिवों में मचा हड़कंप।
     ज्ञातब्य हो कि दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि0 बकेवर से जुड़े लगभग एक सैकड़ा सचिव जो भुगतान न मिल पाने के कारण तबाही की कगार पर पहुंच गए हैं।मानपुरा स्थित राजेश बाबू मिश्रा “प्रधान” ने बताया कि पिछले 3 सप्ताह का का भुगतान माह दिसंबर-जनवरी का बाकी था इसके लिए जब सचिवों ने उच्चाधिकारियों को लिखा पढ़ी की थी जिसके दौरान महाप्रबंधक कानपुर ने यह लिखित रुप से आदेशित किया था कि 3 सप्ताह का बाकी का बैलेंस 1

सप्ताह का 1 महीने में करते हुए 3 महीने में पूरा कर दिया जाएगा और हिदायत दी गई थी कि सभी फील्ड वर्कर सचिवों का सहयोग करते रहें और दुग्ध उत्पादकों का सहयोग करें, लेकिन परिणाम यह हुआ कि3 हफ्ते तो पिछला पेमेंट पड़ा हुआ था बल्कि 4 हफ्ते का पेमेंट और रुक गया जिससे सचिवों से जुड़े ग्राहक भुखमरी की कगार पर आ गए हैं प्रधान उपरोक्त ने बताया कि पहले पराग डेयरी में लगभग 375 समितियां थी इसकी ढुलमुल कार्यवाही के चलते पेमेंट का समय से ना होने से दुखी होकर इस समय लगभग 25 से 30 समितियां ही कार्य कर रहीं हैं बाकी की बंद हो गई हैं या वह किसी दूसरे संस्थानों से जुड गईं हैं।

सचिवों ने महाप्रबंधक कानपुर/ जिलाधिकारी इटावा से अनुरोध किया है की सचिवों का भुगतान समय पर किया जाए लाक डाउन के चलते वैसे भी लोग पैसे से तबाह हैं और यदि महाप्रबंधक जानबूझकर इस हरकत पर आमादा रहते हैं तो फिर सचिव महाप्रबंधक और समिति के खिलाफ कोई भी रुख अख्तियार करने के लिए मजबूर होंगे जिसके लिए संबंधित महाप्रबंधक/प्रबंधन समिति पराग डेयरी बकेवर जिम्मेदार होगी।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …