लखनऊ (राम किशोर रावत) : कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई में उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर सेवारत अनूप मिश्रा अपूर्व अहम भूमिका निभा रहे हैं ।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
कोरोना आपदा की विषम परिस्थितियों में पी ए सी मुख्यालय में तैनात अपनी ड्यूटी को बाखूबी निभाने के साथ -साथ जनसेवा से जुड़े सरोकार भी कर रहे हैं । अपने घर के आस -पास रहने वाले लोगों की मदद के लिये उन्होंने लक्ष्मण रेखा नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है । इसके माध्यम से वे मोहल्ले में रहने वाले वयोवृद्ध जनों की बढ़चढ़ कर मदद कर रहे हैं । उनकी इस पहल से बुजुर्गों या उनके परिवार को दवाइयों को लाने मेडिकल स्टोर नहीं जाना पड़ता ।

लोग अपने दवाई के पर्चे व्हाट्सएप ग्रुप में डाल देते हैं या कॉल करके अनूप मिश्रा को बोल देते हैं । सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा ड्यूटी से लौटते समय दवा लाकर जररूतमंद को दे देते हैं । इसके साथ -साथ निजी चिकत्सकों और मेडिकल स्टाफ के सहयोग से वे बजुर्गों को घर बैठे ब्लडप्रेसर , शुगर टेस्ट आदि की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध करवा रहे हैं ।
सबइंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व की इस पहल की अत्यंत सराहना करते हुए श्रीनगर मोहल्ले में रहने वाले सीनियर सिटीजन जसराम सिंह , रामकुमार तिवारी और मंगला प्रसाद आदि वयोवृद्ध जन कहते हैं कि अनूप हम सबका बेटा है वो कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में खाकी का फर्ज बाखूबी निभाने के साथ – साथ सामाजिक सरोकार के जरिये क्षेत्र में रहने लोगों विशेषकर हम सभी बजुर्गों की अथक मदद कर रहा है । उन्होंने कहा कि हम सभी अपने को अत्यंत सुरक्षित महसूस कर रहे हैं और बेहद खुश हैं ।
कुछ अभावग्रस्त परिवार के बुजुर्गों को सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा ने अपने पैसे से खरीदकर मास्क और सेनेटाइजर उपलब्ध करवाये हैं । अनूप मिश्रा की इस पहल में शामिल होकर क्षेत्र के युवा सुमित सिंह माहुने मोनू , अजय शर्मा और अंकित मिश्रा भी बजुर्गों की मदद में लगे हुए हैं ।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !