जम्मू-कश्मीर में ठंड ने एक बार फिर अपना तीखा रूप दिखाना शुरू कर दिया है। ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में ताज़ा बर्फबारी से पूरी घाटी सफेद चादर में लिपट गई है, वहीं मैदानी इलाकों में लोग बर्फ गिरने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बर्फबारी के बाद तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है और कई इलाकों में पारा शून्य से नीचे चला गया है।

कश्मीर घाटी में रातें और ज्यादा सर्द हो गई हैं, कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ठंड बढ़ने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है और लोग हीटर, अंगीठी व गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड का असर बना रह सकता है, जबकि मैदानी इलाकों में बर्फबारी को लेकर अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !