Breaking News

: मां की हत्या के आरोप में बेटे की गिरफ्तारी, पहले भी कर चुका है बेटे की हत्या

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने मृतका के बेटे को गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

घटना अकबरपुर गढ़ी की गढ़ी कॉलोनी की है, जहां विनोद दास का परिवार रहता है। मृतका की पहचान 55 वर्षीय निर्मला देवी के रूप में हुई है। आरोपी उनका बेटा संजय दास है।

पुलिस के अनुसार, संजय दास दो दिन पहले हरिद्वार से घर लौटा था, जहां वह नौकरी करता था। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे उसका अपनी मां के साथ विवाद हो गया।

विवाद के दौरान आरोपी ने अपनी मां का गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी शव के पास ही बैठा रहा और आसपास के लोगों को यह जानकारी देता रहा कि उसकी मां की मौत हार्ट अटैक से हुई है।

दिनभर किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी। देर रात यूपी-112 पर कॉल के माध्यम से पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी से पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय के अनुसार, आरोपी पहले भी एक हत्या के मामले में जेल जा चुका है। वर्ष 2024 में उसने अपने 21 दिन के बेटे की हत्या कर दी थी। इस मामले में वह जमानत पर बाहर आया था।

सीओ मवाना संजय लवानिया ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

फिलहाल इस मामले में परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

चालक को आई झपकी, गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस; 20 यात्री घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 20 यात्री घायल, 5 की हालत …