Breaking News

जुएं के लिए रूपये न देने पर पुत्र ने पिता को पीटा मौत

राम किशोर रावत (माल/लखनऊ) :: क्षेत्र  के नरैनापुर गांव में दो बेटों ने पिता द्वारा शराब और जुएं के लिये खर्चा देने से मना करने पर मारा पीटा। मन नहीं भरा तो पास में पड़े सिलबट्टे से सिरपर कई वार कर मरणासन्न कर दिया।भाइयों ने उपचार के लिये एम्बुलेंस108 बुलाकर घायल पिता को माल सीएचसी पहुँचाया जहाँ डाक्टर ने हालत गंभीर देख पीड़ित को ट्रामा भेज दिया।ट्रामा में डाक्टरों ने घायल को देखकर मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे  निर्मल ने अपने दो भाइयों पर मारपीट कर हत्या करने के आरोप की तहरीर देकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
भाई निर्मल ने तहरीर में आरोप लगाया है कि मेरे पिता राजाराम 50 के चार बेटे हैं।जिनमें निर्मल, विमल, विपिन और राहुल हैं।जिसमें विमल और विपिन अपराधी किस्म के हैं

दिनभर शराब पीना और जुआ खेलना इनकी दिनचर्या बन गयी है। मंगलवार सबेरे मेरे बाबा भगवानदीन के पास आये और कहने लगे कि राजाराम को आज हम मौत के घाट उतार देंगे इसके बाद दोनों कहीं चले गये।देर शाम घर पहुंचे और अपने पिता राजाराम से शराब पीने व जुआ खेलने के लिये खर्चे के लिये पैसों की मांग की।जब पिता ने मना किया तो दोनों ने उन्हें मारना शुरूकर दिया।जिससे वह अधमरा होकर जमीन पर गिर गया।इसके बावजूद दोनो ने पास में पड़े सिलबट्टे से सिरपर लगातार कई वार कर दिया।जिससे राजाराम लहूलुहान होकर बेसुध हो गया।झगड़े की जानकारी पर राजाराम के पिता और दो बेटे निर्मल और राहुल पहुंचे तो एम्बुलेंस108 को बुलाकर माल सीएचसी ले गए डाक्टर ने गम्भीर हालत देख ट्रामा सेंटर भेज दिया।ट्रामा में डॉक्टरों ने राजाराम को देखकर मृत घोषित कर दिया।मृतक के बेटे निर्मल ने अपने दोनों भाइयों विमल और विपिन पर पिता की हत्या करने के आरोप की तहरीर दी है।पुलिस ने विमल और विपिन पर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव पीएम के बाद गांव पहुंच चुका है जिसका अंतिम संस्कार कर दिया जायेगा।

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …