Breaking News

यूपी:सपा और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़े, पूर्व सांसद की तोड़ी गाड़ी

सपा और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़े, पूर्व सांसद की तोड़ी गाड़ी

राज प्रताप सिंह(उत्तर-प्रदेश राज्य प्रमुख)

फर्रुखाबाद।उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड फतेहगढ़ की सामान्य इकाई की बैठक में बवाल हो गया। बैठक शुरू होने से पहले सदस्यों के प्रवेश करने को लेकर सपा और भाजपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए जमकर मारपीट हुई ईंट पत्थर के साथ कुर्सियां भी चली। गुस्साए भाजपा नेताओं ने बैंक के गेट पर पड़े ताले को तोड़ दिया दबाव बनाकर बैठक स्थगित करायी। भाजपा सांसद विधायक भी बवाल की खबर पर बैंक पर पहुंच गए करीब ढाई घंटे तक हंगामा चलता रहा। मारपीट में भाजपा के फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष व दूसरी ओर से सपा नेता घायल हुए हैं इसके अलावा आधा दर्जन अन्य को भी चोटें आई हैं पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं ।


डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड फतेहगढ़ की सामान्य इका ई  की बैठक में शामिल होने के लिए सुबह को सदस्य जब यहां पहुंचे तो परिचय पत्र देखकर उन्हें बैठक में शामिल होने के लिए अंदर प्रवेश दिया जा रहा था पहचान पत्र को लेकर  भाजपा नेता विमल कटियार और सपा नेता   दिगंबर सिंह यादव के बीच कहासुनी हो गई बातचीत बढ़ी तो ऐसे में कार्यकर्ता भी सामने आ गए और यहां हंगामे के बीच मारपीट शुरू हो गई कुर्सियां चलाई गई और पत्थर फेंके गए इससे बैंक के बाहर भगदड़ मच गई सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद छोटे सिंह वह अन्य लोग हंगामा होते बैंक के अंदर चले गए ।

झगड़े में सपा नेता दिगंबर सिंह यादव भाजपा फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष रामवीर सिंह चौहान घायल हुए । बवाल की खबर पर अपर पुलिस अधीक्षक के अलावा सीओ सिटी आसपास के स्थानों का पुलिस बल बुला लिया गया पुलिस सुरक्षा में घायल हुए सपा नेता दिगंबर यादव को इलाज के लिए ले जाया गया । भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि जानबूझकर भाजपा के सदस्यों के ही पहचान पत्र देखे जा रहे थे जबरदस्ती पर उन्हें परेशान किया जा रहा था जब विरोध किया तो हंगामा खड़ा हो गया । बवाल के बाद पूर्व सांसद छोटे सिंह भी यहां से चले गए   करीब ढाई घंटे तक हंगामा चला। भाजपा सांसद मुकेश राजपूत सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी यहां पहुंचे भाजपाइयों ने दबाव बनाकर बैठक स्थगित कराई ।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *