लखनऊ ( राज प्रताप सिंह ) : पूरे देश में मोदी लहर चल रही है। चिलचिलाती गर्मी में मोदी देश की जनता को संबोधित कर रहे हैं और पसीना पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को इस्लामाबाद में आ रहा है। मतदाता तय करेगा कि देश आतंकवादियों का सफाया चाहता है या उनके हाथों को मजबूत करना चाहता है। मतदाता का भाजपा को मिलने वाला एक-एक वोट आतंकवादियों के लिए बुलेट का काम करेगा।
यह चुनाव देश का मस्तक विश्व पटल पर ऊंचा रखने के लिए भाजपा लड़ रही है जिसमें नए भारत का निर्माण होगा। मोदी की लोकप्रियता से घबराई विपक्षी पार्टियां बौखलाहट में बयानबाजी कर रही हैं। सपा-बसपा की सरकारों ने अपराधियों को संरक्षण देकर प्रदेश को अपने शासनकाल में लूटा है। चार चरणों के हुए चुनाव में भाजपा ने सभी पार्टियों को काफी पीछे छोड़ दिया है।

उक्त बातें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सीतापुर के रामपुर मथुरा कस्बे में मुरलीधर मेला मैदान में भाजपा प्रत्याशी सांसद राजेश वर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा का असमान विचारधारा वाला बेमेल गठबंधन पूरी तरह से फ्लाप हो गया है। इसे जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है। सपा-बसपा की सरकारों ने अपराधियों को संरक्षण देकर प्रदेश को अपने शासनकाल में लूटा है। भाजपा सरकार में अपराधी या तो जेल में हैं या फिर वे दुनिया को अलविदा कह चुके हैं।
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
उन्होंने कहा कि चौथे चरण तक उत्तर प्रदेश में 80 में से 39 सीटों पर चुनाव हो चुके हैं जिनमें मोदी की प्रचंड लहर चल रही है। कांग्रेस पर हमला करते हुए सूबे के मुखिया ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने का सपना संजोए राहुल गांधी अपनी राष्ट्रीयता ही साबित नहीं कर पा रहे हैं। कांग्रेस ने 55 सालों तक देश को लूटा है। जनता सबकुछ जानती है। मोदी सरकार ने आतंकवादियों को सर्जिकल व एयर स्ट्राइक से जवाब देकर निर्भीक और निडर भारत की पहचान विश्व में दिलाई है। प्रद्रेश सरकार ने किसानों का कर्ज माफ कर अपना वादा निभाया है।
किसान सम्मान निधि देकर भाजपा ने पहली बार किसानों को सम्मान देने का काम किया है। चार करोड़ लोगों को सौभाग्य योजना के तहत विद्युत कनेक्शन, सवा करोड़ महिलाओं को रसोईं गैस कनेक्शन, साढ़े नौ करोड़ लोगों को शौचालय और साढ़े 12 करोड़ लघु एवं सीमांत किसानों को किसान सम्मान निधि मोदी सरकार ने दी है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !