Breaking News

प्रेमिका को मार कर घर मे ही किया था दफ़न पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ (विमलेश तिवारी ) : राजधानी की सहादतगंज पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी उस समय लगी जब एक ऐसे हत्या के मामले में अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई है जिसमें अभियुक्त ने अपनी प्रेमिका की ईट से कूच कर हत्या कर दी थी और उसके शव को घर मे ही दबा दिया था। पूरा मामला दिनांक 1 नवम्बर 2018 को शुरू हुआ जब काकोरी निवासी वादनी सुमित्रा देवी ने 32 वर्षीय पुत्री रामजानकी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

जिसकी प्रारंभिक विवेचना उप निरीक्षक श्रवण सिंह द्वारा की जा रही थी। प्रभारी निरीक्षक थाना सहादतगंज महेश पाल द्वारा मामला संज्ञान में आने के बाद सर्विलांस, सीडीआर व कॉल डिटेल के माध्यम से लखनऊ के मेहंदी खेड़ा थाना मानक नगर निवासी अभियुक्त विजेन्द्र कुमार यादव उर्फ़ मोटू पुत्र तेजनारायण यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में विजेन्द्र कुमार यादव उर्फ़ मोटू ने बताया कि मृतिका रामजानकी का और उसका लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था दिनांक 27 अक्टूबर 2018 की रात मैंने रामजानकी को अपने घर बुलाया और वहां नशे की हालत में मैंने रामजानकी की सर पर ईट मार कर हत्या कर दी थी।

जिसके बाद मैंने उसके शव को घर मे ही दफ़न कर दिया था। इस बात पर विश्वास कर के एसीएम 3 व प्रभारी निरीक्षक थाना सहादतगंज महेश पाल की मौजूदगी में उस जगह की खुदाई करवाई गई जहां पर अभियुक्त ने मृतिका का शव दफ़नाया था तो लगभग ज़मीन में तीन फिट की गहराई तक खुदाई करने के बाद पुलिस को मृतिका का शव मिल गया। जिसके बाद उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराने के बाद मृतिका के परिजनों को शव की शिनाख़्त के लिए बुलाया गया। परिवार वालो ने जिसकी पहचान रामजानकी उर्फ़ रूबी के रूप में की।

जिसके बाद पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया। मृतिका रामजानकी पहले से ही शादी शुदा थी उसके दो बच्चे भी थे वह अपने बच्चों व पति खरे के साथ न्यू राम नगर में रहती थी उसके पति खरे की दो वर्ष पूर्व मृत्यु हो गयी थी। जिसके बाद ही वो विजेन्द्र कुमार यादव उर्फ़ मोटू के संपर्क में आई थी। विजेन्द्र कुमार यादव उर्फ़ मोटू मज़दूरी का काम करता था दोनों के बीच धीरे धीरे नज़दीकी बढ़ती गयी संबंध गहरे होते गए और आखिर मे रामजानकी की हत्या कर दी

Check Also

यूपी में मौसम का यू-टर्न: दोपहर में छाया अंधेरा, धूलभरी आंधी और बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद चौंकाने वाला रहा। सुबह …

तपती धरती पर बदलेगा मौसम का मिजाज—यूपी में आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, लू पड़ेगी धीमी

उत्तर प्रदेश में पिछले दो हफ्तों से जारी भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को …

बस्ती से उजागर हुआ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस घोटाला, दलालों के सिंडिकेट ने नियमों को बनाया मजाक

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सामने आया फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला न केवल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *