Breaking News

शॉर्ट सर्किट से घर मे लगी भीषण आग, एक बच्चे समेत पांच की मौत

लखनऊ ( सुखलाल ) : राजधानी लखनऊ के थाना इंदिरा नगर इलाके के मायावती कॉलोनी के पास राम विहार फेज 2 में उस समय हड़कंप मच गया जब सुबह लगभग 3 बजे शॉर्ट सर्किट की वजह से घर में आग लग गई। आग लगने से पूरा घर जलकर खाक हो गया। जब तक घर मे मौजूद लोगो में से किसी को पता चलता की उसके पहले ही एक मासूम बच्चे समेत हादसे में पांच लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड एक दर्जन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया लेकिन इसके पहले ही सब कुछ जलकर खाक हो गया था। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस कर्मियों ने  सभी जले पांच लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने पांचों को मृत घोषित कर दिया।

घर में ही गैस चूल्हे का गोदाम था जिसमें छोटे गैस सिलेंडर और गैस चूल्हे का सामान रखा हुआ था। जिसमे आग लगने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और यह दर्दनाक हादसा हुआ है। आग लगने से जहां दो मंजिल का मकान पूरी तरीके से जलकर खाक हो गया तो वहीं मासूम बेबी 6 माह, मां जूली सिंह (48), डब्लू सिंह (50) और सुमित (31) जोकि  घर के मालिक समेत 5 की दर्दनाक मौत हो गई लेकिन लगभग 5 घंटे से अभी भी राहत बचाव कार्य जारी है।

    वहीं इस मौके पर फायर अधिकारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि सुबह 3:00 बजे की आग की सूचना मिली थी। जिसके बाद से ही आग पर काबू पाने के लिए हजरतगंज, इंदिरानगर, गोमती नगर थाना क्षेत्रों से फायर ब्रिगेड की दर्जनों गाड़ियां मंगाई गई जिस से आग पर काबू पाया जा सका। वहीं उन्होंने बताया कि राहत बचाव कार्य में लोगों को निकाल कर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि छोटे गैस सिलेंडर और चूल्हे का गोदाम बना हुआ था जो कमर्शियल नहीं था घर के अंदर चल रहा था। वहां पर आग लगी थी जिससे यह बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है।

    Check Also

    एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

    रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

    कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

    उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

    सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

    ‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *