लखनऊ (राज प्रताप सिंह) उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में घर में लगी आग की घटना में एक ही परिवार के पांच की मृत्यु पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही सीएम योगी ने आदेश दिया है कि लखनऊ के कमिश्नर घटना की जांच करें और सात दिनों में घटना में किसी भी लापरवाही के लिए दोषियों की जिम्मेदारी तय करें।
राजधानी लखनऊ के थाना इंदिरा नगर इलाके के मायावती कॉलोनी के पास राम विहार फेज 2 में सुबह लगभग 3 बजे शॉर्ट सर्किट की वजह से एक घर में आग लग गई। आग लगने से पूरा घर जलकर खाक हो गया। जब तक घर मे मौजूद लोगो में से किसी को पता चलता की उसके पहले ही एक मासूम बच्चे समेत हादसे में पांच लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
वहीं स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड एक दर्जन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया लेकिन इसके पहले ही सब कुछ जलकर खाक हो गया था। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस कर्मियों ने सभी जले पांच लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने पांचों को मृत घोषित कर दिया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
