Breaking News

सीमावर्ती जिलों को जोड़ने वाली सड़कों का निर्माण तेज करें : केशव

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पड़ोसी राज्यों की सीमावर्ती जिलों को जोड़ने वाली सड़कों का काम तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। विभागीय अधिकारियों से कहा है कि सड़क और पुल निर्माण के जो कार्य अधिक उपयोगी हैं उन्हें पहले पूरा किया जाए।

शनिवार को लोक निर्माण विभाग मुख्यालय स्थित सभागार में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों के सीमावर्ती जिलों को जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण के संबंध में क्षेत्रीय विधायकों और सांसदों से भी बात कर उनकी राय ली जाए। निर्देश दिए कि वर्ष 2020- 21 में जो कार्य कराए जाने हैं, उसकी कार्य योजना समय से बना ली जाए और ठोस व प्रभावी रणनीति बनाकर काम शुरू करने के इंतजाम किए जाएं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्तीय वर्ष के अंत तक जिन कार्यों को पूरा करने की टाइमलाइन निर्धारित की गई है, वह काम युद्ध स्तर पर कराए जाएं। आरओबी, पुलों और फ्लाईओवर के काम भी तेज किए जाएं। प्रयागराज में निर्माणाधीन आरओबी को जल्द पूरा करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने को कहा।

बैठक में प्रमुख सचिव लोनिवि नितिन रमेश गोकर्ण, सचिव रंजन कुमार, सचिव समीर वर्मा ,विशेष सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी, विभागाध्यक्ष राजीव रतन सिंह, सेतु निगम के प्रबंध निदेशक पीके कटियार, राजकीय निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक यूके गहलौत, प्रमुख अभियंता एसके श्रीवास्तव व राजपाल सिंह, मुख्य अभियंता संजय गोयल, जेके बांगा, संजय श्रीवास्तव उपस्थित थे।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …