Breaking News

पीएम मोदी को सपाइयों ने दिखाए थे काले झंडे, सीएम योगी ने अखिलेश को फोन कर जताई नाराजगी

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से फोन पर बात की है। सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच शुक्रवार को बात हुई। बताया जा रहा है यह बातचीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 29 फरवरी को प्रयागराज में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा काले झंडे दिखाए जाने के मामले को लेकर हुई है।

इस बातचीत के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव से नाराजगी जताई है। अखिलेश ने भी सीएम से कहा कि हमारे लोगों को परेशान किया जा रहा है। आपको बता दें कि पीएम मोदी पिछले महीने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के शिलन्यास से पहले दिव्यांगजन और बुजुर्गों को सहायता उपकरण बांटने प्रयागराज पहुंचे थे, वहां पीएम को सपा कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए थे।

जानकारी के मुताबिक, जिन लोगों ने पीएम मोदी को काले झंडे दिखाए, वे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता थे। वे नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध जता रहे थे। पीएम मोदी के भाषण के दौरान मीडिया गैलरी के पीछे से आए प्रदर्शनकारियों ने जैसे ही काला झंडा दिखाकर नारेबाजी की कोशिश की, उनका बीजेपी कार्यकर्ताओं से उनका संघर्ष हो गया था।

बीते महीने 16 फरवरी को वाराणसी दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले के सामने सपा कार्यकर्ता अजय यादव कूद गया। हाथों में काली जैकेट लेकर उसके कूदते ही अफरातफरी मच गई। तत्काल पुलिस के जवानों ने उसे कब्जे में लिया और थाने ले आई। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी का काफिला जंगमबाड़ी मठ से बीएचयू हेलीपैड के लिए निकला था। जैसे ही पीएम का काफिला रविदास गेट के पास पहुंचा बैरिकेडिंग लांघकर सपा कार्यकर्ता बीच सड़क पर आ गया। हाथों में काली जैकेट लहराते काफिले की गाड़ियों के बीच से ही वह सड़क पार कर गया। इसके बाद पीएम की गाड़ी के ठीक सामने से दोबारा सड़क के इस पार आया। कुछ एसपीजी कमांडो ने उसे पकड़ने के लिए अपनी गाड़ी रोकी लेकिन तब तक पुलिस वाले उसे गिरफ्त में ले चुके थे।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …