Breaking News

दो शिफ्टों में होंगे राजकीय निर्माण निगम के काम : केशव मौर्य

लखनऊ ब्यूरो (राज प्रताप सिंह) : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राजकीय निर्माण निगम को प्रोजेक्टों का काम दो शिफ्टों में कराने के निर्देश दिए हैं। दोनों शिफ्टों के बीच एक घंटे का अंतराल रखने को कहा है। दो शिफ्टों में काम होने से वे प्रोजेक्टों का काम समय से पूरा करने में मदद मिलेगी। श्री मौर्य ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से आरएनएन द्वारा प्रदेश में और प्रदेश के बाहर कराए जा रहे कामों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए कार्य कराया जाए।

कार्यस्थल पर मजदूरों को अंगोछा मास्क, साबुन ,पानी आदि देने को कहा। श्रमिकों के रहने व खाने के स्थान पर सफाई के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिक से अधिक काम कराने के लिए ठोस व प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर ली जाए। उन्होंने कहा कि राजकीय निर्माण निगम ऐसी संस्था है, जिसकी पूरे देश में साख है। अधिकारी इस साख को बनाए रखें।

यह ध्यान रखा जाए कि शराब के नशे मे किसी को कार्यस्थल पर ना जाने दिया जाए। कार्यस्थल पर कोई भी मजदूर शराब का सेवन ना करे। पान मसाला, गुटखा व खैनी खाते हुए कोई नजर नहीं आना चाहिए। जहां नए कार्य कराए जाने हैं वहां पैसे की कोई कमी हो तो मुख्यालय को सूचित किया जाए। निगम के प्रबंध निदेशक यूके गहलोत ने बताया 1050 करोड़ रुपये के काम प्रदेश में तथा 1250 करोड़ रुपये के काम दूसरे राज्यों में कराए जा रहे हैं। प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग नितिन रमेश गोकर्ण, सचिव रंजन कुमार, विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग राजीव रतन सिंह इस कांफ्रेंसिंग में शामिल थे।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …