Breaking News

प्रदेश सरकार निरंतर अन्तयोदय के पथ पर चल रही है: स्वतंत्र देव

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश में भाजपा सरकार के जनकल्याणकारी तीन साल पूरा होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आज से तीन साल पहले प्रदेश की जनता ने भ्रष्टाचार, जातिवाद, वंशवाद, तुष्टिकरण, साम्प्रदायिक उन्माद, सत्ता संरक्षित संगठित अपराध की चली आ रही सपा-बसपाई अनवरत परम्परा को नकारा। उसने भारतीय जनता पार्टी को जनादेश दिया और तब से ही भाजपा सरकार निरंतर जनअपेक्षाओं को पूर्ण करती हुई अन्त्योदय पथ पर आगे बढ़ रही है।

श्री सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ पं. दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय पथ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ-सबका विकास व सबके विश्वास के संकल्प के साथ आगे बढ़े। उनके नेतृत्व में तीन साल सरकार के कार्यकाल में कानून का राज स्थापित हुआ। जहां एक ओर उत्तर प्रदेश का व्यापारी रंगदारी व गुण्डागर्दी से पलायन के लिए मजबूर था।

वही आज गुण्डे, बदमाश, माफिया या तो प्रदेश से पलायन कर रहे हैं या तो अपने गले में तख्ती टांगकर थानों में पहुंचकर खुद को कानून के हवाले कर रहे हैं। यह योगी के नेतृत्व में बदला हुआ उत्तर प्रदेश है जो इन्वेस्टर्स समिट व डिफेंस एक्पो से प्रदेश में निवेश का वातावरण तैयार कर रहा है। इससे आर्थिक समृद्धि के साथ रोजगार के रास्ते भी खुल रहे हैं। तीन साल की योगी सरकार के दामन पर भ्रष्टाचार का एक छोटा सा दाग भी नहीं है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आगामी 2022 में योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार को जनता फिर से अपना आशीर्वाद देगी।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …