डेस्क : बिहार में करीब एक लाख प्रारंभिक शिक्षकों के रिक्त पदों पर चल रहे नियोजन कार्यक्रम में शिक्षा विभाग ने एक बार फिर बदलाव किया है। इन शिक्षकों के पदों पर अभ्यर्थी अब 9 नवम्बर तक आवेदन कर सकते हैं। शुक्रवार की शाम विभाग के उप सचिव ने नियोजन की समय तालिका में संशोधन की अधिसूचना जारी की।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
विभाग के मुताबिक कई जिलों में रोस्टर का अनुमोदन तथा अनुमोदित रोस्टर को नियोजन इकाइयों तक भेजा नहीं गया है। साथ ही, विभिन्न जिलों में बाढ़ एवं जलजमाव को देखते हुए नियोजन कार्यक्रम में बदलाव किये गये हैं।

गौरतलब हो कि 5 जुलाई को प्रारंभिक शिक्षकों के नियोजन के लिए पहली बार शिक्षा विभाग द्वारा शिड्यूल जारी हुआ था। दुबारा इसे संशोधित कर 22 अगस्त को जारी किया गया। इसके मुताबिक 18 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आवेदन जमा किये जाने थे तथा विभिन्न जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए 16 जनवरी से 20 जनवरी 2020 तक नियोजन इकाइयों द्वारा नियुक्ति पत्र बांटे जाने थे।

अब 4 अक्टूबर को जारी नई अधिसूचना के मुताबिक 9 अक्टूबर तक जिलों द्वारा रोस्टर का अनुमोदन तथा नियोजन इकाइयों को भेजना होगा। 10 अक्टूबर को सभी नियोजन इकाइयों द्वारा नियोजन की अधिसूचना जारी की जाएगी। 9 नवम्बर तक आवेदन पत्र लिये जाएंगे। मेधा सूची की तैयारी 20 नवम्बर तक चलेगी तथा 26 नवम्बर तक नियोजन इकाइयों द्वारा इनके अनुमोदन होंगे। 29 नवम्बर को मेधा सूची का प्रकाशन होगा। इनपर 13 दिसम्बर तक आपत्तियां की जा सकेंगी।

आपत्तियों का निराकरण 20 दिसम्बर तक करके मेधा सूची का अंतिम प्रकाशन 21 दिसम्बर तक किया जाएगा। जिला द्वारा पंचायत एवं प्रखंड की मेधा सूची का अनुमोदन 11 जनवरी 2020 तक, मेधा सूची का नियोजन इकाइयों द्वारा सार्वजनीकरण 16 जनवरी तक हो सकेगा। 20 जनवरी से 25 जनवरी के बीच अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का मिलान तथा चयन सूची का निर्माण होगा, जबकि 29 जनवरी 2020 से चयनित अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र दिए जाएंगे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !