Breaking News

तेजस्वी यादव बाहर फंसे लाखों बिहारी मजदूरों के लिए बने मसीहा, राज्यों के सरकारों से संपर्क कर पहुंचा रहे राशन

पटना (संजय कुमार मुनचुन) : नेता प्रतिपक्ष व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजस्वी यादव बाहर फंसे बिहारी मजदूरों के लिए संकट की इस घड़ी में उनके खाने व राशन की व्यवस्था कर एक मिशाल पेश की है।

बिहार सरकार से जब उन लोगों को अभी तक मदद नहीं पहुंची तो मानवता के नाते तेजस्वी यादव ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वहां की सरकारों से संपर्क कर उन सभी के खाने राशन व अन्य जरूरी मदद पहुंचा रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार (फाइल फोटो )

तेलंगाना में विभिन्न जगहों पर फँसे भागलपुर के 60 से अधिक मज़दूरों को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने वहाँ के मुख्यमंत्री सचिवालय, मुख्यमंत्री के सुपुत्र, टीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदेश में मंत्री केटीआर रामा राव जी से संवाद कर राशन की व्यवस्था करवाई।

बिहारीगंज, मधेपुरा के 50 से अधिक बिहारवासी ग़ाज़ियाबाद में फँसे हुए थे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने व्यक्तिगत संपर्कों का प्रयोग कर रात्रि में वहाँ मदद पहुँचाई।

लॉकडाउन की वजह से अनेकों बिहारवासी मारोली बाज़ार, नज़दीक मारोली स्टेशन, नवसारी, गुजरात में फँसे हुए थे। नेता प्रतिपक्ष ने गुजरात सरकार से संवाद स्थापित कर उनके खाने और राशन की व्यवस्था करवाई।‬

बिहार के 50 से अधिक मज़दूर खाने के अभाव में मकान नं- 479, जय विष्णु एयर कार्गो, माता वाली गली, महावीर बाज़ार, तेलीवाड़ा, पुल मिठाई के पास, सदर बाज़ार, दिल्ली में फँसे थे है। नेता प्रतिपक्ष ने दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केज़रीवाल से संवाद स्थापित कर अगले 3 हफ़्ते तक उनके राशन की व्यवस्था करवाई।

100 से अधिक बिहारवासी H ब्लॉक, कर्म पूरा भयाना मार्केट, मिलन सिनेमा के नज़दीक फँसे हुए थे। नेता प्रतिपक्ष ने दिल्ली युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष मीरान हैदर के सहयोग से तत्काल उनके लिए 250 किलो चावल, 100 किलो आटा, 50 किलो मिश्रित दाल और 10 लीटर तेल का प्रबंध कराया।

बाद में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के निर्देश में स्थानीय विधायक शिवचरण गोयल ने सभी के लिए अलग से और व्यवस्था की। उसके बाद भाजपा के स्थानीय नेता तज़िंदरपाल बग्गा ने भी उनके लिए खाने का और प्रबंध करा नेक पहल की और नेता प्रतिपक्ष को उसकी सूचना दी।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …