नगराम/लखनऊ ( प्रमोद राही ) : राजधानी लखनऊ के नगराम क्षेत्र में जिओ नेटवर्क इतना खराब हो गया कि ना तो बात हो पाती है नाही नेट सही से काम करता है लगातार टेलीकॉम कंपनियां उपभोक्ताओं के जेब में डाका डालने का काम कर रही है जिओ ने लालच देकर अन्य कंपनियों के सिम को ग्राहकों ने जिओ में पोर्ट करवा दिया जिसका आलम यह है कि लोगों को यह देखना पड़ता है कि इसका नेटवर्क कहां पर मिलेगा वहां पर जाकर के उपभोक्ता बात करते हैं वही लोग अब जिओ कंपनी का नंबर दूसरी टेलीकॉम कंपनियों में पोर्ट कराने को मजबूर हैं स्लो नेटवर्क होने के कारण ना तो नेट पर कुछ डाउनलोड हो पाता ना ही जरूरी काम किया जा सकता है

ग्रामीण उपभोक्ताओं अखिलेश कुमार सत्यनारायण शिव भजन राम लखन जयप्रकाश गैंदलाल विजय कुमार रवि राज कुमार मोहित कुमार गजराज रावत चंद्रपाल श्रीपाल कन्हैया लाल जैसे सैकड़ों लोगों का आरोप है कि लालच में फंसा कर के जिओ कंपनी अब उपभोक्ताओं के एक भी कंप्लेन नहीं सुनती जिससे जिओ व अन्य टेलीकॉम कंपनियों के उपभोक्ता काफी परेशान है इमरजेंसी में किसी को बात करनी है तो बात भी नहीं हो पाती ऑटोमेटिक कॉल कट जाती है जिसे ग्राहकों में काफी रोष व्याप्त है
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
ग्राहक उमेश कुमार रावत ने बताया कि जो हालत सन् 2004 एवं 2005 में थी कि लोगों को सिग्नल के लिए छत पर एवं पेड़ों पर चढ़कर बात करनी पड़ती थी वही आज समय आ गया है ऐसे मैं देखने वाली बात होगी डिजिटल इंडिया का सपना कैसे पूरा होगा
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !