लखनऊ (राम किशोर रावत) : जरूरतमंद लोगों को राशन , भोजन और हरसंभव मदद पहुँचाने के लिये बाल चौपाल आनंद भोग मुहिम के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर सेवा रत दम्पति अनूप मिश्रा अपूर्व और रीना पाण्डेय मिश्रा द्वारा भदरुख , बंगलाबाजार के आस पास रहने वाले 20 जरूरतमंद रोजेदारों और 30 प्रवासी मजदूर परिवारों को समाज सेविका बीना पाण्डेय के सहयोग से 15 दिन का राशन दिया गया ।
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
- फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी
जरूरतमंद मज़दूरों को राशन पैकेट में आटा , चावल , दाल , छोले , मटर , चीनी , चाय पत्ती , तेल , नमक , सब्जी मसाला , सेवई , प्याज , आलू , कद्दू , लौकी , बिस्कुट आदि सामान दिया गया ।

इस दौरान मुहिम संयोजक बाल चौपाल संरक्षक अनूप मिश्रा अपूर्व , रीना पाण्डेय मिश्रा , बीना पाण्डेय , आनंद कृष्ण , अभिषेक ने खाद्य सामग्री का वितरण किया । सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व ने बताया कि कोरोना से उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर उनके द्वारा बाल चौपाल आनंद भोग मुहिम के तहत शहर में लगातार जरूरतमंदों की हर संभव मदद की जा रही है , इसी क्रम में आज प्रवासी मज़दूरों और जरूरतमंद रोजेदारों की मदद के लिये पहल की गई जो लॉक डाउन के कारण काम धंधा बंद होने की वजह से तंगहाली में हैं ।
अनूप मिश्रा ने बताया कि कोरोना वायरस से संबंधित सभी प्रोटोकॉल, सामाजिक दूरी, मास्क एवं सैनीटाइजेशन का खयाल रखते हुए हमारा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। सभी जरूरतमंद रोजेदारों और प्रवासी मज़दूरों ने बाल चौपाल आनंद भोग मुहिम का शुक्रिया अदा करते हुए सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा अपूर्व और रीना पाण्डेय मिश्रा द्वारा की जा रही मदद को बेहद सराहा ।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !