मोहनलालगंज/लखनऊ ( सूरज अवस्थी ) : विगत दस तारीख से अनवरत चल रहे भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के किसानो का तहसील परिसर मोहन लाल गंज में चल रहा धरना प्रदर्शन व आमरण अनशन आज उपजिलाधिकारी मोहन लाल गंज सूर्यकांत त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी मोहन लाल गंज आर के शुक्ला , ने आमरण अनशन पर बैठे नाराज किसानों के बीच पहुच व यूनियन के पदाधिकारियों व किसानों की मांगों को निस्तारण करने का लिखित आस्वाशन देकर व उसका जल्द ही निस्तारण करने का वादा कर आमरण अनशन पर बैठे किसानों को जूश पिलाकर व किसानों की मांगों को मानकर उनका धरना प्रदर्शन समाप्त करवा दिया ।

आमरण अनशन पर बैठे पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा , जिला महामंत्री विनोद कुमार वर्मा , तहसील अध्यक्ष हरिश्चंद्र वर्मा , ब्लाक अध्यक्ष सतीश मौर्या , के साथ आमरण अनशन में आज 16 , 8 , 19 को हजारो की संख्या में किसान धरने में शामिल हो अपनी मांगों पर अड़ गए गुस्साए किसानों का उग्र रूप देख प्रशासन के पसीने छूट गए और फिर तहसील प्रशाशन रूठे किसानों व उनकी मांगों को पूरा करने की बात कही लेकिन उग्र किसान नही माने जब मौकेपर उपजिलाधिकारी सूर्यकांत त्रिपाठी , व क्षेत्राधिकारी आर , के , शुक्ला किसानों के बीच पहुच किसान नेताओ से बात की और उनके द्वारा रखी गयी विभिन्न मांगों को पूरा करने का लिखित आस्वाशन देने की व उनका जल्द निपटारा करने की बात कही तब जाकर उग्र किसान शांत हुए और आमरण अनशन पर बैठे किसानों को जूश पिलाकर उनका अनशन समाप्त करवा दिया , वही हजारो की संख्या में पहुचे किसानों ने भारतीय किसान यूनियन भानू जिंदाबाद जिंदाबाद व जय जवान जय किसान के विभिन्न जोरदार नारे लगाने लगे , उन्हें यूनियन के वरिष्ठ किसानों ने शांत कराया , धरना प्रदर्शन विगत 10 तारीख से किसानों ने जारी कर रखा था और यूनियन के किसानों की माग थी कि जब तक उपजिलाधिकारी सूर्यकांत त्रिपाठी हम लोगो के बीच आकर हमारी बीस सूत्रीय मांगों को नही मांनेगे , और ज्ञापन नही लेंगे , और लिखित में उन्हें निस्तारण करने का आस्वाशन देने के साथ उन्हें निस्तारण करने की बात नही करेंगे तब तक धरना प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा ।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
जब इस विषय मे यूनियन के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि हमारे संगठन के किसानों व पदाधिकारियों द्वारा की गई मांगो को उपजिलाधिकारी मोहन लाल गंज सूर्यकांत त्रिपाठी किसानों के बीच पहुच व उनकी मांगों को मानकर व किसानों से बातचीत कर विभिन्न मांगों को पूरा करने का लिखित आस्वाशन पत्र दिया और धरने पर बैठे किसानों को जूश पिलाकर आमरण अनशन को समाप्त करवा दिया , धरना प्रदर्शन में जिला सचिव जागेश वर्मा , प्रदेश सचिव ऋषि मिश्रा , जिला मंडल अध्यक्ष अंकुर द्विवेदी , सहित यूनियन के सैकड़ो की तादात में कार्यकर्ता , व विभिन्न गांवों से आये करीब एक हजार से अधिक किसान मौजुद रहे ।
वही उपजिलाधिकारी द्वारा किसानों की मांगों को पूरा करने के के लिखित आस्वाशन के बाद किसानों ने खुशी जाहिर की व उपजिलाधिकारी को धन्यवाद दिया और भानू गुट के सभी किसान नेताओ व पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी मोहन लाल गंज सूर्यकांत त्रिपाठी द्वारा दिए गए लिखित आस्वाशन पत्र के जल्द निस्तारण की बात से सहमत होकर तहसील परिसर से धरना प्रदर्शन का समापन कर दिया ।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !