सूरज अवस्थी, मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली की सिसेंडी चौकी पर तैनात सिपाहियों सतई राम सोनकर व राजेश सिंह की सतर्कता से ग्राम पंचायत सिसेंडी में दो दलित वर्गों के बीच जाति संघर्ष की घटना होने से बच गई । प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटनाक्रम के अनुसार बुधवार अलसुबह एक दलित परिवार की लड़की को एक अन्य दलित बिरादरी के कुछ लोग गुमराह कर गायब कर दिए थे जिसको लेकर गांव में भयानक तनाव व्याप्त हो गया था और लड़की पक्ष के कुछ लोगों की सूझबूझ से मामला सिसेंडी पुलिस चौकी के सिपाहियों तक पहुंचा । घटना की गंभीरता को देखते हुए बैंक ड्यूटी पर पहुंच चुके सिपाहियों ने आपसी विचार विमर्श करते हुए चौकी प्रभारी को सूचना देते हुए तुरंत घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों पर दबाव बनाया परिणाम स्वरूप दोपहर होते होते ही लड़की बरामद हो गई । जिसे कोतवाली मोहनलालगंज लाया गया मोहनलालगंज इस्पेक्टर जीडीशुक्ला के कुशल नेतृत्व में दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया और चौकी के सिपाहियों की सतर्कता के चलते ग्राम पंचायत में एकाएक जाति के बढ़ते तनाव के बीच मामला उलझते उलझते टल गया , और जाति संघर्ष होते होते रह गया । इसलिए दोनों सिपाहियों की सतर्कता व समझदारी काबिले तारीफ रही और सभी ग्रामीणों ने सिपाहियों की इस सूझबूझ की जमकर सराहना की ।
Check Also
एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश
रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …
कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’
उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …
सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान
‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !