Breaking News

दिल्ली के जनादेश का संदेश पूरे देश में जाएगा : अखिलेश

– दिल्ली में जीत पर अरविंद केजरीवाल को बधाई दी

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जीत पर बधाई देते हुए कहा है कि इस जनादेश का संदेश पूरे देश में जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की नफरत की राजनीति सफल नहीं हो सकती है। दिल्ली देश की राजधानी है वहां सत्ता का दुरुपयोग करने के बाद भी भाजपा जनता के फैसले के आगे नहीं टिक पाई।


अखिलेश ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि दिल्ली चुनाव परिणाम के बाद यह साफ हो गया है कि भाजपा का सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का नारा झूठा है। उत्तर प्रदेश में भी भाजपा के न कोई साथ है, न किसी का विकास हुआ है और न भाजपा पर किसी को विश्वास है। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने धोखा देकर केंद्र में तो अपनी सरकार बना ली, लेकिन एक साल के अंदर ही दिल्ली की जनता ने अपना फैसला विकास के पक्ष में दिया है। भाजपा का पूरा शीर्ष नेतृत्व, भाजपा सरकारों के मुख्यमंत्री, सांसद, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित केंद्रीय मंत्री भाजपा को जिताने में दिन रात एक किए थे।


उन्होंने कहा कि भाजपा का समाज में नफरत के जरिए ध्रुवीकरण करके मतदान कराने का प्रयास लोकतांत्रिक व्यवस्था पर आघात करना है। भाजपा को इससे बाज आना चाहिए। यह भी स्पष्ट है कि भाजपा किसी भी बाग को उजाड़ने की ताकत नहीं रखती है। लोकतंत्र में भारतीय समाज की बाग फलती-फूलती रहेगी।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …