Breaking News
Home / उ० प्र० / इटावा / दूसरे राज्यों में रह रहे 1.30 लाख लोगों की दिक्कतें दूर की गईं : केशव

दूसरे राज्यों में रह रहे 1.30 लाख लोगों की दिक्कतें दूर की गईं : केशव

राज प्रताप सिंह (लखनऊ ब्यूरो) :: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया है कि करोना वायरस संक्रमण के चलते विभिन्न राज्यों में रह रहे उत्तर प्रदेश लोगों के खानपान, रहने और उनकी अन्य समस्याओं का समाधान पूरी गंभीरता से किया गया है। ऐसे एक लाख 30 हजार लोगों की समस्याओं का समाधान कराया जा चुका है। इसके लिए लगाए गए नोडल अधिकारी लगातार ऐसे लोगों की दिक्कतें दूर कराने में जुटे हैं। उन्होंने बताया है कि 20 राज्यों में प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। ये अधिकारी विभिन्न राज्यों में बसे प्रदेश के लोगों की सहायता कर रहे हैं। नोडल अधिकारी लगातार संबंधित राज्यों के अधिकारियों के संपर्क में हैं। राज्य के अधिकांश लोग महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली में हैं। दूसरे राज्यों में रह रहे लोगों से फोन के माध्यम से फीडबैक भी लिया जा रहा है।

Check Also

“आखिरी कॉल में बोली—‘मुझे बचा लो’… तीन महीने की शादी के बाद युवती की संदिग्ध मौत से सनसनी”

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने …

लालच में अंधा बाप, मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या

ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव से सामने आई एक दिल दहला देने वाली घटना ने …

मुजफ्फरनगर में IVF से जन्मीं बछियां, डेयरी क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पशुपालन के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की …