Breaking News
Home / उ० प्र० / इटावा / लॉकडाउन बढ़ाने पर मायावती बोलीं, सरकार के साथ हूं, जाति,धर्म व राजनीति से ऊपर उठकर गरीबों की हो मदद

लॉकडाउन बढ़ाने पर मायावती बोलीं, सरकार के साथ हूं, जाति,धर्म व राजनीति से ऊपर उठकर गरीबों की हो मदद

राज प्रताप सिंह (लखनऊ ब्यूरो) :: बसपा प्रमुख मायावती ने कहा क‍ि कोरोना महामारी से निपटने के लिए सरकार के हर फैसले का पार्टी स्वागत करेगी। सरकार के लॉकडाउन बढ़ाने के फैसले पर बीएसपी साथ है। इसके साथ ही मायावती ने केन्द्र व राज्य सरकारों से अपील की है कि वे इस राष्ट्रीय संकट की घड़ी में जाति, धर्म व दलगत राजनीति से ऊपर उठकर गरीबों की मदद करे।मायावती ने शनि‍वाार को ट्वीट कर कहा कि कोरोना वायरस के घातक प्रकोप की वजह से देश में जारी 21-दिवसीय लॉकडाउन को, इसकी हर स्तर पर गहन समीक्षा करके व व्यापक जनहित का भी पूरा-पूरा ध्यान रखकर यदि केन्द्र सरकार इसे और आगे बढ़ाने का कोई फैसला लेती है तो बीएसपी इसका स्वागत करेगी।
लेकिन केन्द्र व राज्य सरकारों से भी अपील है कि वे इस राष्ट्रीय संकट की घड़ी में जाति, धर्म व दलगत राजनीति से ऊपर उठकर व कोई भी फैसला लेते समय खासकर गरीबों, कमजोर तबकों, मजदूरों व किसानों आदि के हितों व इनकी मदद का जरूर ध्यान रखें।साथ ही, कोरोना वायरस के प्रकोप से जूझने वाले सभी डाक्टरों, नर्सों, सफाई व पुलिसकर्मियों तथा अप्रत्यक्ष तौर पर ऐसी देशसेवा में लगे सभी लोगों के हर प्रकार के बचाव व पारिवारिक सुरक्षा आदि के लिए भी केन्द्र व राज्य सरकारों को काफी तत्पर दिखना चाहिये ताकि इनकी हौंसला अफजाई होती रहे।

Check Also

“आखिरी कॉल में बोली—‘मुझे बचा लो’… तीन महीने की शादी के बाद युवती की संदिग्ध मौत से सनसनी”

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने …

लालच में अंधा बाप, मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या

ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव से सामने आई एक दिल दहला देने वाली घटना ने …

मुजफ्फरनगर में IVF से जन्मीं बछियां, डेयरी क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पशुपालन के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की …