Breaking News

निर्माण विहार मंदिर में चांदी का पत्रा चोरी, चोर ने पहले किया शिवलिंग के सामने चरणस्पर्श

दिल्ली के निर्माण विहार इलाके में सनातन मंदिर से चोरी की घटना ने सनसनी फैला दी है। बीती रात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई फुटेज के अनुसार, दो चोर रात के समय मंदिर में घुसे और करीब साढ़े 6 किलो वजनी चांदी का पत्रा चोरी कर ले गए, जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है।

मंदिर के पुजारी दिनेश शास्त्री ने बताया कि वह मंदिर परिसर में ही रहते हैं। रात को मंदिर के मुख्य गेट और शिवलिंग वाले हिस्से पर ताला लगाकर सोए थे। सुबह उठने पर उन्होंने देखा कि शिवलिंग पर रखा चांदी का पत्रा गायब था।

फुटेज में साफ देखा गया कि दो आरोपी चप्पल पहनकर मंदिर में प्रवेश करते हैं। एक आरोपी चोरी करने से पहले शिवलिंग के सामने जमीन पर हाथ लगाकर उसे माथे से छूता है और चरणस्पर्श करता है, जिससे उसकी आस्था का दिखावा होता है। इस दौरान दूसरा आरोपी सीसीटीवी कैमरे का रुख बदलने में लगा रहा। कैमरे का रुख मोड़ने के बाद आगे की घटना रिकॉर्ड नहीं हो सकी।

मंदिर के पुजारी ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया। मौके पर प्रीत विहार पुलिस और क्राइम व एफएसएल टीम पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुजारी का बयान लेने के बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस अब दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है।

Check Also

स्लोवाकिया के राष्ट्रपति को मिला भारत की विरासत का खास उपहार

नई दिल्ली। भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय कारीगरों की अद्वितीय कला …

यमुना बाजार में उजड़ने का डर: 310 परिवारों के सामने घर बचाने की जंग

दिल्ली के यमुना बाजार इलाके में इन दिनों बेचैनी और अनिश्चितता का माहौल है। प्रशासन …

गैंग बस्ट अभियान में पुलिस की सफलता, गोगी गैंग का सदस्य गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन …