भाजपा सरकार अभिव्यक्ति की आजादी को कुल रही
लखनऊ ब्यूरो (राज प्रताप सिंह) :: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा से लोकतंत्र पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं, शांतिपूर्ण विरोध पर लाठीचार्ज और युवाओं की गिरफ्तारी हो रही है। अभिव्यक्ति की आजादी को कुचलने की भाजपा सरकार का कृत्य अमानवीय और अलोकतांत्रिक है।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में किसी भी गलत आदमी के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता है, पार्टी में निष्ठावान कार्यकर्ता को अवसर और सम्मान मिलेगा।अखिलेश शनिवार को पार्टी के युवा संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों ने भेंट कर संगठनात्मक स्थिति, युवाओं के समक्ष बेरोजगारी,शिक्षणकार्य में बाधा और अन्य समस्याओं पर चर्चा कर रहे थे।उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में अर्थव्यवस्था में भारी गिरावट आई है। क्रयशक्ति घटने से बाजार में मंदी है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
किसान,नौजवान आत्महत्या कर रहे हैं। लोगों की नौकरियां छूट गई हैं। आने वाले दिन और संकट के हो सकते हैं। पूरी व्यवस्था चरमरा गई है। लूट, हत्या, अपहरण और बलात्कार की घटनाएं थम नहीं रही है। भाजपा सरकार ने ‘हर जिला, जमकर अपराध का नया मॉडल लांच कर दिया है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का शिक्षा, शिक्षकों और शिक्षार्थियों के प्रति दृष्टिकोण मानवीयता से रहित है। जेईई और नीट की परीक्षाएं विरोध के बावजूद करने पर आमादा भाजपा सरकार को बताना चाहिए कि शिक्षण संस्थाएं कब खुलेंगी? कब चयन प्रक्रिया पूरी होगी, कब से कक्षाएं शुरू होंगी? उन्होंने राजभवन पर पार्टी के युवा संगठनों के प्रदर्शन पर पुलिस लाठीचार्ज की निंदा की।
युवाओं का आह्वान किया कि वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए बाइस में बाइसिकल का लक्ष्य बनाकर अभी से बूथस्तर तक मजबूती से समाजवादी सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएं। उन्होंने समाजवादी पार्टी का ‘आह्वान और अगस्त क्रान्ति की समाजवादी दिशा पत्र को घर-घर तक पहुंचाने को कहा। बैठक में समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविंद गिरि, लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डा. रामकरन निर्मल और यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा शामिल थे। राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल भी उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !