लखनऊ ब्यूरो(राज प्रताप सिंह) :: लखनऊ के गौतमपल्ली में मुख्यमंत्री आवास के पास रेलवे में आईआरटीएस अधिकारी राजीव दत्त बाजपेई की पत्नी व बेटे की शनिवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या का खुलासा हो गया। रेलवे अधिकारी की बेटी ने ही अपनी मां और भाई की हत्या की थी। बताया जा रहा है कि बेटी कई दिनाें से डिप्रेशन में थी। पुलिस के अनुसार पांच गोली चली हैं। दो मां को मारी, एक भाई को और दो गोली कमरे में मिली है।
दोनों के शव सरकारी बंगले के पिछले कमरे में बेड पर पड़े मिले। हाई सिक्योरिटी जोन में दोहरी हत्या की सूचना से महकमे में हड़कम्प मच गया। आननफानन में पुलिस कमिश्नर सुजीत पाण्डेय मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। इस बीच डीजीपी एचसी अवस्थी व एडीजी भी घटनास्थल पहुंचे और जायजा लिया। शुरुआती पड़ताल में पुलिस ने लूटपाट की बात से इनकार किया है।पुलिस कमिश्नर सुजीत पाण्डेय ने बताया कि रेलवे अधिकारी आरडी बाजपेई दिल्ली में तैनात हैं। यहां गौतमपल्ली स्थित रेलवे के सरकारी आवास में उनकी पत्नी मालती, बेटा सर्वदत्त उर्फ शरद बाजपेई और बेटी हैं।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
शनिवार शाम करीब पौने चार बजे नौकरों ने मालती व सर्वदत्त के खून से लथपथ शव देखकर पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। वहीं, पुलिस का कहना है कि दो कमरों में कुछ सामान बिखरा मिला है। लेकिन अलमारी बंद है और कीमती सामान गायब नहीं है। इससे प्रथम दृष्ट्या लूट की बात गलत साबित हो रही है।पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मालती की बेटी बदहवास हालत में है। उसे इलाज के लिए ट्रॉमा सेटर भेजा गया है। नौकरों से पूछताछ करके घटनाक्रम का ब्योरा जुटाया जा रहा है। जांच के बाद ही पता चला कि बेटी ने ही मां और भाई की हत्या की है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !