लखनऊ ब्यूरो (राज प्रताप सिंह) :: एक तरफ कोरोना के लगातार बढ़ रहे केसों ने लोगों को दहशत में डाल रखा है तो दूसरी तरफ ठीक हो रहे मरीजों के आंकड़े से राहत महसूस कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में रोजाना कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। प्रदेश में अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा लोग ठीक होकर अपने घर वापस जा चुके हैं। वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या भी करीब 3356 हो गई है। यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक एक लाख 62 हजार 741 लोग पूरी तरह ठीक होकर घर जा चुके हैं। रिकवरी का प्रतिशत भी 74.15 है। उन्होंने बताया कि कोरोना से अब तक 3356 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि केस फर्टिलिटी रेट भी अब 1.52 प्रतिश है।
उन्होंने बताया कि एक दिन पहले प्रदेश में एक लाख 48 हजार 147 सैंपल्स की जांच की गई थी। अब तक प्रदेश में कुल 53 लाख 50 हजार 704 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है। प्रतिदिन टेस्टिंग में और कुल टेस्टिंग में भी उत्तर प्रदेश सबसे आगे है। कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो प्रदेश में अब तक 53 हजार 360 एक्टिव केस हैं, जिसमें 26 हजार 865 लोग होम आइसोलेशन में है। अब तक होम आइसोलेशन में 93 हजार 978 लोग जा चुके हैं। इनमें से करीब 67 हजार 113 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
मेडिकल एजुकेशन विभाग की नई टेस्टिंग लैब खुलेगी
उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे मामलों को देखते हुए योगी सरकार पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार काम कर रही है। कंटेनमेंट जोन में आने-जाने वालों पर रोक लगाई गई है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि 31अगस्त को शाम चार बजे मेडिकल एजुकेशन विभाग की नई टेस्टिंग लैब का शुभारंभ किया जाएगा, जिससे टेस्टिंग की क्षमता और बढ़ जाएगी। प्रदेश में कंटेनमेट को लेकर उन्होंने कहा कि अब तक 15 हजार 954 कंटेनमेंट जोन प्रदेश में बनाए जा चुके हैं। करीब 14,35,000 मकान कंटेनमेंट के जोन के लिए चिह्नित भी किए गए हैं।प्रदेश में अब तक 82,36,000 लोग कंटेनमेंट जोन में रह रहे हैं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !