सूरज अवस्थी, मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र में सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश से किसानों को काफी राहत मिली है और गेहूं की फसल को इस बारिश से काफी फायदा भी हुआ है जिससे क्षेत्र के किसान काफी खुश नजर आ रहे हैं लेकिन इस बारिश से कुछ फसलों को नुकसान भी हुआ है वही अगर किसानों की बात करें तो इस बारिश से क्षेत्रीय किसान काफी खुश हैं रामदासपुर के रहने वाले किसान बेचालाल चौरसिया ने बताया कि यह बारिश किसानों के लिए वरदान साबित हुई है इस बारिश से किसानों को बहुत बड़ी राहत मिली है उन्होंने बताया कि यह बारिश गेहूं चना, धनिया आदि चीजों के लिए वरदान है और आलू , मटर, सरसों आदि फूल वाली चीजों के लिए यह बारिश कुछ नुकसानदायक जरूर है उन्होंने बताया कि जहां एक ओर किसान आवारा पशुओं के चलते अपनी फसलों को लेकर कुछ चिंतित थे वही इस बारिश ने किसानों को कुछ राहत जरूर दी है जिससे किसानों की कुछ उम्मीदें फिर से झलक ने लगी है और उनको अपनी फसलों से कुछ फायदा नजर आने लगा है वही निगोहा क्षेत्र के बघौना गांव के समाजसेवी कृष्ण पाल शर्मा ने बताया कि यह बारिश किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है लेकिन अगर इस बारिश में कहीं ओले गिर जाते हैं तो किसानों की फसलों को नुकसान जरूर हो सकता है और अगर इस बारिश में ओले नहीं गिरते हैं सिर्फ बारिश होती है तो किसानों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी और किसानों की फसलों को इस बारिश से बहुत बड़ा फायदा होगा
Check Also
एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश
रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …
कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’
उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …
सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान
‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
