Breaking News

इस बार तय समय से पहले राशन दुकानों से गरीबों को अनाज देगी सरकार

राज्य सरकार प्रदेश में 35220659 कार्ड धारकों को गेहूं,चावल देती है।

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।

राज्य सरकार इस बार तय समय से पहले गरीब कार्ड धारकों को सरकारी अनाज का वितरण करेगी।कोरोना से बचाव के लिए लॉक डॉउन को देखते हुए गरीब परिवारों को राहत देने के लिए यह फैसला किया गया है।खाद्य विभग के अधिकारियों के अनुसार तय रोस्टर के तहत प्रत्येक माह की 5 तारीख से राशन वितरण प्रारंभ होता है लेकिन इस बार कोरोना को देखते हुए यह वितरण एक तारीख से शुरू किया जाएगा। इस संबंध में खाद्य विभाग में आदेश जारी कर दिए हैं। भारतीय खाद्य निगम के गोदामों से अनाज की उठान 31 मार्च तक कर ली जाएगी। जिससे 1 अप्रैल से कार्ड धारकों को वितरण किया जा सके। राज्य सरकार प्रदेश में 35220659 कार्ड धारकों को गेहूं,चावल देती है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …