Breaking News
Home / उ० प्र० / इटावा / दलित अफसरों से सांसद की मारपीट करने वाले की तुरंत हो गिरफ्तारी : मायावती

दलित अफसरों से सांसद की मारपीट करने वाले की तुरंत हो गिरफ्तारी : मायावती

राज प्रताप सिंह (लखनऊ ब्यूरो) :: बसपा सुप्रीमो मायावती ने कन्नौज के भाजपा सांसद द्वारा दलित तहसीलदार के साथ मारपीट की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री को सांसद के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
मायावती ने ट्वीट कहा है कि कन्नौज में ईमानदारी से ड्यूटी कर रहे एक दलित तहसीलदार के साथ भाजपा सांसद द्वारा मारपीट की घटना शर्मनाक है। दुख की बात यह है कि सांसद जेल में जाने की बजाय बाहर घूम रहा है। इससे पूरे प्रदेश में दलित कर्मचारियों में नाराजगी है।
ऐसे में मुख्यमंत्री को चाहिए कि वे इस मामले में जरूर सख्त कदम उठाएं, ताकि सांसद आगे कभी भी ऐसी हरकत न कर सकें। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में खासकर दलित कर्मचारियों के साथ आगे ऐसा कोई बर्ताव न हो इसके लिए भी कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

Check Also

“आखिरी कॉल में बोली—‘मुझे बचा लो’… तीन महीने की शादी के बाद युवती की संदिग्ध मौत से सनसनी”

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने …

लालच में अंधा बाप, मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या

ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव से सामने आई एक दिल दहला देने वाली घटना ने …

मुजफ्फरनगर में IVF से जन्मीं बछियां, डेयरी क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पशुपालन के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की …