Breaking News

सबको घर देने का वादा करने वाले अब रोटी नहीं दे पा रहे : अखिलेश

राज प्रताप सिंह (लखनऊ ब्यूरो) :: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि वर्ष 2022 तक सबको घर देने का वादा करने वाले सत्ताधारी आज बेघर भटकते भूखे-प्यासों को एक वक्त की रोटी तक नहीं दे पा रहे हैं।उन्होंने इसके साथ ही आरोप लगाते हुए यह भी कहा है

कि सपा के वरिष्ठ नेता मो. आजम खां, उनकी पत्नी व बेटे के साथ सीतापुर जेल में दुर्व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की लापरवाही का खामियाजा जनता भुगत रही है। सरकार रोजगार और खाने का प्रबंध कर दे तो कोरोना को सरकार नहीं जनता हरा देगी।उन्होंने कहा कि सरकारी दावों के बावजूद झांसी, ललितपुर, मथुरा समेत कई सीमावर्ती क्षेत्रों से मजदूर अभी भी फंसे हैं। प्रदेश में मजदूरों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। ललितपुर में गाड़ी पलटने से 10 मजदूर घायल हो गए। सभी मजदूर महाराष्ट्र से जौनपुर और प्रतापगढ़ लौट रहे थे। भाजपा जो ट्रेन चलाने जा रही है, सब एसी कोच है। किराया भी राजधानी के बराबर है। इन ट्रेनों में जनरल या स्लीपर के डिब्बे नहीं होंगे। इन सुविधाओं का लाभ सम्पन्न वर्ग को ही मिलेगा।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …