Breaking News

आकाशीय बिजली गिरने से दो गायों की मौत

प्रमोद राही, नगराम, लखनऊ। नगराम क्षेत्र के बल सिंह खेड़ा गांव में गुरुवार की रात तेज आंधी पानी आने के कारण अकाशीय बिजली गिरने से किसान रामखेलावन रावत की दो गायों की मौत हो गई बलसिंह खेड़ा गांव के रहने वाले रामखेलावन रावत शाम को अपनी गायों को चारा पानी देकर पास ही बने अपने घर में सोने चले गए रामखेलावन रावत की दो गाय उनके घर के सामने एक पेड़ में बंधी हुई थी तभी शुक्रवार की सुबह 4:00 बजे अचानक तेज आंधी पानी आने से आकाशीय बिजली गिरी और उनकी दोनों गायें आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई और उनकी दोनों गायों की तत्काल मौत हो गई गायों की मौत होने से किसान रामखेलावन रावत के बच्चे बहुत दुखी है उनका कहना है कि ये गायें ही उनके बच्चों के जीवन का एक सहारा थी

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …